Vehicle Number Plate: बिना हाई सिक्योरिटी प्लेट नहीं चलेगी गाड़ी, पुरानी प्लेट पर होगा भारी चालान

देश में वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रशन प्लेट लगाना बहुत जरुरी है। अगर आप समय पर अपनी गाड़ी में इसे नहीं लगाते हैं तो आपके ऊपर कार्यवाई की जा सकती है और आपको भारी जुर्माना भी देना होगा।

Published On:
Vehicle Number Plate: बिना हाई सिक्योरिटी प्लेट नहीं चलेगी गाड़ी, पुरानी प्लेट पर होगा भारी चालान

Vehicle Number Plate: क्या आपके गाड़ी की नंबर प्लेट पुरानी हो गई है तो आपके लिए खबर बहुत महत्वपूर्ण है। बता दें पूरे देश में वाहनों की सुरक्षा के लिए सरकार हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रशन प्लेट (HSRP) लगाना अनिवार्य कर दिया है। अगर आप इस नियम का पालन नहीं करते हैं और समय पर प्लेट नहीं लगवाएंगे तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। इसके साथ ही आपके वाहन को जब्त भी किया जा सकता है। आइए जानते हैं सरकार ने किस उद्देश्य से HSRP को अनिवार्य किया है।

यह भी देखें- Driving License New Rule: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान | सिर्फ आधार से घर बैठे अप्लाई करें

HSRP लगाना हुआ अनिवार्य!

देश में वाहन चालकों और गाड़ियों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए HSRP को अनिवार्य किया गया है। HSRP एक खास नंबर प्लेट है जो एल्युमीनियम से बनी होती है। यह प्लेट साधारण प्लेट से अलग होती है जिसमें खास सुरक्षा फीचर्स ऐड किए गए हैं। प्लेट में आपको एक यूनिट सीरियल नंबर, होलोग्राम और लेजर कोड दिया होता है। इसके साथ ही गाड़ी किस ईंधन का इस्तेमाल करती है उसके लिए रंगीन स्टिकर लगा होता है।

यह तकनीकी बहुत ही शानदार है, अगर आपकी गाड़ी चोरी हो जाती है तो उसे इस प्लेट के माध्यम से आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। अभी के समय में जितनी भी वाहन आते हैं उनके साथ HSRP भी होती है। लेकिन जो वाहन 1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत हुए थे उन सभी पर यह नया नियम लागू होता है।

HSRP लगाने से क्या होगा?

अभी के समय में जितने भी वाहनों पर पुराने नंबर प्लेट लगे हुए हैं उन्हें अब HSRP लगाना होगा। ट्रैफिक पुलिस ने इन सभी वाहन चालकों को सावधान किया है कि अगर वे इस नंबर प्लेट को नहीं लगाते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी और भारी चालान भी काटा जाएगा। सीरियस केसेस होने पर आपकी गाडी को जब्त भी किया जा सकता है।

HSRP लगवाने का क्या है तरीका?

HSRP लगवाने के लिए पहले लम्बी लाइनों में घंटो तक खड़ा रहना पड़ता था लेकिन अब आप घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से इसे ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दी हुई प्रक्रिया को स्टेप बाई स्टेप फॉलो करें।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले book.my.hrsp.com की ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करना है।
  • अगले पेज में आपको अपनी गाडी का रजिस्ट्रशन नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर दर्ज करना है।
  • अब आपको यह चयन करना है कि आप HSRP कहाँ लगवा रहे हैं, घर पर अथवा किसी डीलरशिप पर।
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट करना है।
  • दो पहिया वाहनों के लिए यह शुल्क 300 और 400 रूपए निर्धारित है जबकि चारपहिया वाहनों के लिए 500-600 रूपए शुल्क देना होगा।
  • शुल्क भुगतान सफल होने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी जिसे संभाल कर रख लें।
  • जब आप प्लेट लगवाएं तो आपको उस समय इसकी जरुरत पड़ सकती है।
Author
Rohit

Leave a Comment

Get Diamonds