
इन दिनों सोशल मीडिया पर मशहूर शिक्षक खान सर का एक ब्यान तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में भारत और अमेरिका के बीच खराब रिश्तों को लेकर उन्होंने कहा की यदि भारत और अमेरिका के रिश्ते बिगड़ गए तो अमेरिका भारत में Gmail बन कर देगा जिससे भारत को काफी नुकसान होगा। इतना ही नहीं इससे UPI, व्हाट्सऐप, फेसबुक जैसे ऐप्स भी बंद हो जाएंगे। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बहस शुरू हो गई, जिसमें कई लोग खान सर की बातों से सहमत नहीं दिखाई दिए।
इससे कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है की क्या खान सर जो कह रहे हैं वह संभव है और यदि Gmail बंद होता है तो बाकी सर्विस पर इससे क्या असर देखने को मिलेगा, चलिए जानते हैं विस्तार से।
क्या है इस ब्यान सच है
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खान सर ने कहा की यदि Gmail बंद हुआ तो प्ले स्टोर और यूपीआई जैसे कई सेवाएं थप पड़ जाएंगी। जिसपर कुछ यूजर्स ने इस ब्यान को सच मान लिया जबकि कुछ यूजर्स ने कहा की Gmail बंद होने से गूगल की अन्य सेवाओं पर कोई असर नहीं होगा। हालाँकि मानलें गूगल केवल Gmail बंद कर दें तो इससे केवल लोग ईमेल भेजने या रिसीव नहीं कर सकेंगे। वहीं बाकी ऐप्स जैसे व्हाट्सऐप, यूपीएआई या अन्य डिजिटल सेवाएं पहले की तरह ही चलती रहेगी।
Gmail बंद होने से क्या होगा असर
अगर भारत में Gmail बंद हो जाता है इससे अन्य ऐप्स पर कोई असर नहीं दिखेगा, क्योंकि Gmail का संबंध पेमेंट या सोशल मीडिया ऐप्स से नहीं है। आज के समय कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने खुद के ऐप स्टोर पहले से ही देती हैं, फ़ोन पे ने हाल ही में अपना इंडस ऐप स्टोर भी लांच किया है जिससे जरुरी ऐप्स डाउनलोड किए जा सकते हैं। लेकिन यह सच है की Gmail बंद होने से जिन साइट्स पर हम Gmail अकाउंट के जरिए लॉगिन करते हैं उनका लाभ हम नहीं ले सकेंगे या उससे जुडी अन्य सेवाएं उपयोग नहीं की जा सकेगी।
क्या भारत में बंद हो सकता है Gmail?
Gmail एक प्राइवेट कंपनी की सर्विस है और भारत गूगल के लिए सबसे बड़े मार्किट में से एक है। ऐसे में गूगल इतनी बड़ी मार्किट में अपनी सर्विस बंद करके नुक्सान कभी नहीं उठाना चाहेगा। इसके साथ अमेरिका से भारत के रिश्ते चाहे कितने भी खराब क्यों न हो अमेरिका का कोई नेता या राष्ट्रपति इसे बैन नहीं कर सकता। देश में इसे बैन करने का अधिकार केवल भारत सरकार के पास है।