News

Khan Sir Hospital: अस्पताल में तोड़फोड़, रातोंरात उखाड़े गए महंगे टाइल्स | वजह जान रह जाएंगे दंग

खान सर के अस्पताल का निर्माण होना शुरू हो गया है लेकिन अधिकारियों के निरिक्षण के बाद अब इनके हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर की सारी महंगी टाइल्स तोड़कर हटा दी गई है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या रही है।

Updated On:
Khan Sir Hospital: अस्पताल में तोड़फोड़, रातोंरात उखाड़े गए महंगे टाइल्स | वजह जान रह जाएंगे दंग

Khan Sir Hospital: क्या आपने खान सर के नए अस्पताल के निर्माण के बारे में सुना, जिसमें उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में वे गरीब लोग सरकारी अस्पताल से भी सस्ते में इलाज करवा सकेंगे। अस्पताल के निर्माण का काम चल रहा है लेकिन हाल ही में एक ऐसी बड़ी घटना हुई है जिसे सुनकर आप भी हैरान होने वाला हैं। बता दें रातों रात ऑपरेशन थिएटर में लगी लाखों की टाइल्स को हटा दिया गया है जिसके पीछे एक बड़ी वजह बताई गई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह भी देखें- दुनिया का दुर्लभ मामला, इस शख्स की आंख में निकला दांत, डॉक्टरों के उड़ गए होश

ये थी असली वजह?

खान सर ने इस घटना के बारे में एक वीडियो में बताया है कि ऑपरेशन थिएटर में महंगी और चमकने वाली टाइल्स लगाई गई थी लेकिन जब इसका निरिक्षण करने के लिए अधिकारी आए तो उन्हें इसे तुरंत ही हटाने के लिए बोला। हटाने का कारण सुनकर वे भी हैरान हो गए।

अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन थिएटर में टाइल्स नहीं लगाई जाती है क्योंकि इनके बीच में जॉइंट होता है और इस जगह पर बैक्टीरिया, वायरस और फंगस के छुपने के लिए बढ़िया जगह होती है। यह बहुत छोटे होते हैं जिसमें हजारों बैक्ट्रिया छुपे रहते हैं। यही कारण है कि की ऑपरेशन थिएटर में कोई जॉइंट टाइल्स नहीं लगाईं जाती है।

टाइल्स की जगह क्या लगा?

खान सर का कहना है कि ऑपरेशन थिएटर में उनकी पसंद के हिसाब से टाइल्स लगाई गई थी लेकिन अब इनकी जगह पर विशेष प्रकार की मैट लगाई गई है। इस मैट में कोई भी जॉइंट नहीं होता है यह स्पेशल ऑपरेशन थिएटर के लिए ही बनाई जाती है। दिखने में ऐसी लगती है जैसे मार्बल लगा होगा।

मरीज को बुलाया जाएगा इस नाम से

अक्सर आपने हॉस्पिटल में सुना होगा बीमार व्यक्ति को मरीज अथवा मरीज पुकार कर बुलाते हैं लेकिन खान सर का कहना है कि उन्हें इस अस्पताल में इन नामों से नहीं बल्कि मेहमान यानी गेस्ट कहा जाएगा। खान सर कहते हैं बीमार व्यक्ति यह शब्द सुनकर और भी दुखी हो जाता है। लेकिन जब उन्हें गेस्ट कहकर बुलाया जाएगा तो उनका आत्म विश्वास कम नहीं होगा।

Author
Rohit

Follow Us On

Leave a Comment