News

दुनिया का दुर्लभ मामला, इस शख्स की आंख में निकला दांत, डॉक्टरों के उड़ गए होश

अगर आपसे कोई कहे की एक व्यक्ति की आँख से दांत निकला है तो आप इसे एक मजाक समझेंगे। लेकिन बता दें यह सच बात है और बिहार के एक शख्स के साथ यह घटना घटी है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में...

Updated On:
दुनिया का दुर्लभ मामला, इस शख्स की आंख में निकला दांत, डॉक्टरों के उड़ गए होश

दुनिया में अलग अलग तरह के हादसे और घटनाएं सुनने को मिलती है लेकिन आज हम आपको एक ऐसा दुर्लभ मामला बताने जा रहें हैं जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। बता दें यह हैरान करने वाला मामला बिहार से आया है जो कि पटना के इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IGIMS) में हुआ। इस मामले में एक व्यक्ति के आँख से दांत निकला है जिसे देखकर मरीज और डॉक्टर हैरान हो गए हैं।

कैसे पता चला इस परेशानी के बारे में

मरीज के आंखों में लगातार दर्द और सूजन रहती थी जिसका चेकअप कराने के लिए वह IGIMS आया और डॉक्टरों ने उसकी जाँच की। मरीज का CBCT स्कैन किया जाता है जिसकी रिपोर्ट देखकर सभी डॉक्टर चकित हो गए। रिपोर्ट में पता चला कि व्यक्ति की आँख में एक दांत दिखाई देता है। ऐसा मामला पहली बार देखने को मिला तो सभी गंभीर हो गए।

डॉक्टरों ने क्या कहा?

मरीज की रिपोर्ट देखने के बाद इस समस्या को डॉक्टरों ने डेवलपमेंटल एनोमली बताया है इसका अर्थ यह होता है कि जब बच्चा माँ के पेट में रहता है तो उसकी दांत बनाने वाले कोशिकाएं कई बार गलती से शरीर के अन्य हिस्से में चली जाती है। ठीक इसी वजह से व्यक्ति की आँख के पास एक दांत निकल आता है। डॉक्टरों का कहना है कि यह बहुत ही रेयर घटना है जो देश में पहली बार घटी है।

मरीज के लिए था खतरा

डॉक्टरों ने यह केस सही से संभाल लिया है लेकिन फिर उनका कहना है कि मरीज को इससे काफी खतरा हो सकता है। उसकी आँख की रौशनी जा सकती थी, उसे लगातार दर्द और सूजन रहता और आँख के नाजुक हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता था।

Author
Rohit

Follow Us On

Leave a Comment