News

PNB बैंक अकाउंट वाले ध्यान दें! 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम, खाते से काटेंगे पैसे, देखें

PNB बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए लॉकर शुल्क, स्टॉप पेमेंट और SI फेलियर शुल्क, स्टॉप पेमेंट और SI फेलियर शुल्कों में बढ़ोतरी की है। इन बदलवों से ग्राहकों के जेब के खर्चों पर काफी असर पड़ने वाला है।

Published On:
PNB बैंक अकाउंट वाले ध्यान दें! 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम, खाते से काटेंगे पैसे, देखें

PNB ग्राहक हो जाए सावधान! क्योंकि बैंक 1 अक्टूबर 2025 से बड़े बदलाव करने जा रहा है। बता दें यह बदलाव ग्राहकों की कुछ सेवाओं के चार्ज पर किया जाएगा। जिनमें लॉकर का किराया, स्टॉप पेमेंट, स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन (SI) फेल होने का चार्ज और नॉमिनेशन चार्ज आदि शामिल किए गए हैं।

यह भी देखें- Cheque Bounce Case: RBI ने लागू किए चेक बाउंस के नए नियम, जानें पूरी डिटेल

लॉकर के किराए में किया गया बदलाव!

पंजाब नेशनल बैंक ने सबसे बड़ा बदलाव लॉकर के किराये में किया है। अब से लॉकर का चार्ज साइज और आपकी बैंक ब्रांच की लोकेशन पर ही निर्भर करके लिया जाएगा।

  • छोटे लॉकर- नए बदलाव के तहत अर्धशहरी में इन लॉकरों का किराया 1,250 रूपए से बढ़कर 1,500 रूपए कर दिया गया है। ग्रामीण और मेट्रो शहरों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
  • मीडियम लॉकर- ग्रामीण में इन लॉकरों का किराया अब 2500 रूपए हो गया है जो पहले 2200 रूपए था। वही मेट्रो शहरों में 2,500 से 4,000 रूपए किराया कर दिया गया है।
  • बड़े और बहुत बड़े लॉकर- इन सभी इलाकों में चार्ज बढ़ा दिया गया है। मेट्रो शहरों में अब लॉकर का किराया 7,000 रूपए हो गया है जबकि पहले 5,500 रूपए था।

स्टॉप पेमेंट और SI फेलियर शुल्क बदलें

इसके साथ ही स्टॉप पेमेंट भी बदल गए हैं। अगर आप 5 या इससे अधिक चेक की पेमेंट को एक साथ रोकेंगे तो आपको 500 रुपए का शुल्क देना होगा जबकि यह पहले 300 रूपए निर्धारित किया गया था। यदि खाताधारक के अकाउंट में तकनीकी कारण स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन (SI) फेल होता है तो हर बार 100 रूपए का शुल्क देना होता था लेकिन अब यह नियम बदल गया है। नए नियम के तहत अब महीने जितनी भी बार SI फेल होता तो आपको केवल एक बार ही 100+GST रूपए का शुल्क देना होगा।

अगर आप पहले बार नॉमिनी को जोड़ते हैं तो कोई भी शुल्क नहीं देना होगा लेकिन अगर आप बार बार नॉमिनी को बदलते हैं तो आपको इसके लिए 100 रूपए का चार्ज देना होगा। जबकि नॉमिनी की मृत्यु पर आपको कोई भी चार्ज नहीं देना है।

जब आप पीएनबी बैंक में लॉकर लेते हैं तो आपको पंजीकरण चार्ज देना होगा। शहरी और मेट्रो में छोटे और मीडियम लॉकर के लिए ग्राहकों को 500 रूपए का शुल्क भुगतान करना है जबकि बड़े और बहुत बड़े लॉकर के लिए आपको 1000 रूपए का शुल्क भुगतान करना है।

Author
Rohit

Follow Us On

Leave a Comment

Get Diamonds