
पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दामों में उतार-चढ़ाव का सबसे ज्यादा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। रोजाना सुबह 6 बजे तेल विपणन कंपनियां तेल की ताजा दरें जारी करती है, यह दरें पूरी तरह अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर विनियमों में आए बदलावों पर आधारित होती है। मई 2022 के बाद से केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा टैक्स कटौती के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। हालांकि अंतराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहता है। वहीं गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिले है, तो चलिए जानते हैं आज पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर (Petrol diesel price) के ताजा रेट और इनकी पूरी जानकारी।
आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
आज 6 सितंबर को देश के प्रमुख शहरों के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट इस प्रकार हैं।
- दिल्ली: पेट्रोल: 94.72 रूपये, डीजल: 87.62 रूपये
- मुंबई: पेट्रोल: 104.21 रूपये, डीजल: 92.15 रूपये
- चेन्नई: पेट्रोल: 100.75 रूपये, डीजल: 92.34 रूपये
- कोलकता: पेट्रोल: 103.94 रूपये, डीजल: 90.76 रूपये
- अहमदाबाद: पेट्रोल: 94.49 रूपये, डीजल: 90.17 रूपये
- बैंगलुरु: पेट्रोल: 102.92 रूपये, डीजल: 89.02 रूपये
- हैदराबाद: पेट्रोल: 107.46 रूपये, डीजल: 95.70 रूपये
- जयपुर: पेट्रोल: 104.72 रूपये, डीजल: 90.21 रूपये
- लखनऊ: पेट्रोल: 94.69 रूपये, डीजल: 87.80 रूपये
- पुणे: पेट्रोल: 104.04 रूपये, डीजल: 90.57 रूपये
- नासिक: पेट्रोल: 95.50 रूपये, डीजल: 89.50 रूपये
- चंडीगढ़: पेट्रोल: 94.30 रूपये, डीजल: 82.45 रूपये
- इंदौर: पेट्रोल: 106.48 रूपये, डीजल: 91.88 रूपये
- पटना: पेट्रोल: 105.58 रूपये, डीजल: 93.80 रूपये
- सूरत: पेट्रोल: 95.00 रूपये, डीजल: 89.00 रूपये
ऐसे करें अपने शहर की कीमतें चेक
अगर आप अपने शहर में ईधन की कीमत चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप एसएमएस के जरिए यहाँ बताए गए तरीके से ताजा रेट चेक कर सकते हैं।
- Indian Oil ग्राहक: अपने ग्राहक का कोड टाइप करें और उसे “RSP” के साथ 9224992249 पर भेज दें।
- BPCL ग्राहक: “RSP” टाइप करके 9223112222 पर भेजें।
- HPCL ग्राहक: HP Price” टाइप करके 9222201122 पर भेजें।
गैस सिलेंडर की ताजा कीमतें
गैस सिलेंडर के कीमतों की बात करें तो 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर जहाँ पहले 1580 रूपये देने पड़ रहे थे, वहां अब आपको इसके लिए 1590 रूपये यानी 10 रूपये अधिक देने होंगे। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी कोई कटौती नहीं की गई है बल्कि इसे भी 10 रूपये महंगा किया गया है, इससे अब घरेलूउ गैस सिलेंडर 850 रूपये की जगह 860 रूपये में मिलेगा।