Utility

Gold-Silver GST Cut: सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट | खरीदारी का सुनहरा मौका, जानें नए रेट

गहनों के शौकीनों के लिए खुशखबरी! सरकार ने सोना-चांदी पर GST घटा दिया है, जिससे मार्केट में इनके दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अब आपके पास निवेश और खरीदारी का सुनहरा मौका है। जानें नए रेट कितने हो गए हैं और यह बदलाव आपके बजट और जेवरों की खरीद पर कैसे असर डालेगा।

Updated On:
gold silver price drop after gst cut

सोने और चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, केंद्र सरकार ने बुधवार 3 सितंबर को लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर दी है। इससे सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जीएसटी काउंसलिंग ने कई सामानों पर टैक्स कटौती करते हुए नए जीएसटी स्ट्रक्टर को 22 सितंबर, 2025 से लागू करने का ऐलान किया है। इसके बाद आज सुबह सोने के भाव में भारी गिरावट आई है। हालाँकि विशेषज्ञों की माने तो इस गिरावट के बावजूद आने वाले समय में सोने के दामों में तेजी देखी जा सकती है, तो चलिए जानते हैं क्या है Gold-Silver GST Cut, इसका इनकी कीमतों पर असर और नए रेट से जुडी पूरी जानकारी।

कितना हुआ सोना-चांदी के दामों में बदलाव

जीएसटी काउंसिंग में सोने-चांदी पर लगने वाले टैक्स को 3% से घटाकर 1.5% करने का ऐलान किया गया है, इसके साथ ही सोने पर लागू मेकिंग चार्ज पर जीएसटी को 5% से कम करके 3% किया गया है। इसके अलावा आयातित सोने पर सीमा शुल्क भी 12% से घटकर 5% हो गया है। इन बदलावों से सोने-चांदी पर कुल कर बोझ कम हो गया है।

सोने और चांदी की नई कीमत

सोना-चांदी के दामों में जीएसटी दर में कटौती का सीधा असर देखने को मिल रहा है, इसमें सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 2,500 से 3,500 रूपये की कमी दर्ज हुई है। इससे जहाँ पहले 24 कैरेट सोना 1,05,000 रूपये प्रति 10 ग्राम था, वह अब 1,01,000 रूपये के आसपास बिक रहा है। वहीं चांदी की कीमतों में भी प्रति किलोग्राम 4,000 से 5,000 रूपये की गिरावट दर्ज होने से चांदी के भाव 1,20,000 रूपये प्रति किलोग्राम से घटकर 1,15,000 रूपये के करीब पहुँच गया है।

इसके अलावा सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव के कारण विदेशों में भी सोने के दाम बढ़ते हैं, जिससे अंतराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ भारतीय बाजारों में भी इसके दाम चढ़ने लगते हैं। वहीं त्योहारों या शादी-ब्याह के सीजन में भी सोने की डिमांड अधिक बढ़ने से इसके दाम ऊपर बढ़ने लगते हैं।

Author
Rohit

Follow Us On

Leave a Comment