News

Free Ration: सितंबर का राशन बंटना शुरू, साथ में मिलेगा 3 किलो चीनी

यूपी सरकार ने सितंबर महीने के राशन वितरण की तारीख घोषित कर दी है। अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को इस बार गेहूं, चावल के साथ तीन किलो चीनी भी दी जा रही है। आइए जानते हैं इस बार किन लोगों को राशन मिलेगी।

Published On:
Free Ration: सितंबर का राशन बंटना शुरू, साथ में मिलेगा 3 किलो चीनी

Free Ration: उत्तर प्रदेश राज्य के 3.61 करोड़ राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने सितंबर महीने के राशन वितरण का ऐलान कर दिया है। पात्र नागरिक सितंबर महीने की राशन 10 से 25 सितंबर तक लेने जा सकते हैं। इस बार अंत्योदय कार्डधारकों को राशन के साथ किफायती कीमत में चीनी भी उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार ने उन सभी परिवारों को सावधान किया है जिन्होंने अभी तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है क्योंकि अगले महीने से उनका राशन बंद हो सकता है।

यह भी देखें- Ration Card New Rules: राशन कार्ड के नियमों में हो गया बड़ा बदलाव, तुरंत देखे

किसे मिलेगा राशन?

इस महीने राशन का लाभ पात्र परिवारों को दिया जाएगा इसके लिए कुछ नियम निर्धारित किये गए हैं।

  • पात्र गृहस्थी कार्डधारक को प्रति यूनिट पर 2 किलो गेंहू और 2 किलो चावल दिए जाएंगे टोटल 5 किलो राशन मिलेगा।
  • वहीं अंत्योदय कार्डधारकों को कुल 35 किलो राशन मिलेगा। इन्हे 14 किलो गेंहू और 21 किलो चावल मिलेंगे।

कितने रूपए किलो मिलेगी चीनी?

बता दें अंत्योदय कार्डधारकों को इस महीने 3 किलो चीनी मिलने वाली है। यह चीनी जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने की मिलेगी। एक किलो चीनी का दाम 18 रूपए है तो टोटल आपको 54 रूपए का भुगतान करना है।

e-KYC से सम्बंधित नियम

सरकार द्वारा उन सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की जा रही है कि समय पर अपनी e-KYC की प्रक्रिया को पूरा करा लें वरना उन्हें राशन मिलना बंद हो जाएगी। केवाईसी प्रक्रिया सभी के लिए अनिवार्य की गई है इसलिए इस प्रक्रिया समय पर पूरा कर लें।

Author
Rohit

Follow Us On

Leave a Comment

Get Diamonds