
भारत में सबसे अधिक जमीन किसके पास है यह जानकर आप हैरान होने वाले हैं। क्योंकि अक्सर लोग किसी बड़े व्यापारी अथवा संस्था के बारे में सोचते हैं। लेकिन आपको बता दें भारत सरकार सबसे अधिक जमीन की मालिक है। दूसरे नंबर पर एक चर्च का नाम आता है जिसके पास 7 करोड़ हेक्टेयर से अधिक की जमीन है। आइए इस पूरी जानकारी को आगे लेख में विस्तार से जानते हैं।
यह भी देखें- Fake Currency Case: खेत में बना तहखाना, प्रिंटर से छाप रहे थे नकली नोट | छापे में बरामद हुए ₹40 लाख
देश में सरकार के पास सबसे अधिक जमीन
देश में सबसे अधिक जमीन सरकार के पास है। रिपोर्ट के अनुसार भारत सरकार के पास कुल 15,531 वर्ग किलोमीटर से अधिक की संपत्ति है। यह जमीन इतनी अधिक है जो कि कई छोटे देशों जैसे कतर और सिंगापुर के क्षेत्रफल से भी कई गुना अधिक है। सरकारी विभाग में सबसे ज्यादा जमीन रेलवे मंत्रालय के पास आती है और इसके बाद रक्षा मंत्रालय फिर कोयला मंत्रालय।
गैर सरकारी संपत्ति का मालिक है चर्च
देश की सरकार जमीन के मामले में पहले नंबर पर आती है और दूसरे नंबर पर कैथोलिक चर्च ऑफ इंडिया का नाम आता है। देश में दूसरे नंबर पर सबसे अधिक जमीन का मालिक चर्च है। देश में चर्च के पास लगभग 7 करोड़ हेक्टेयर से अधिक की सम्पति है। इसकी अनुमानित कीमत बताई जाए जो 1 लाख करोड़ रूपए से भी ज्यादा की हो सकती है। इतनी अधिक जमीन पर देश में हजारों स्कूल, चर्च और हॉस्पिटल का निर्माण किया गया है।
हालाँकि अभी के समय में इस जमीन को लेकर काफी विवाद होता रहता है। ईसाई धर्म को बढ़ावा देने के लिए ब्रिटिश शासन ने वर्ष 1927 में यह संपत्ति चर्च को बहुत ही सस्ते में दे दी थी। लेकिन वर्ष 1965 में सरकार ने ऐसे पत्तों की अमान्य घोषित कर दिया था।
तीसरा नंबर किसका आता है?
भारत में तीसरे नंबर पर सबसे अधिक जमीन का मालिक वफ्फ बोर्ड है जो कि एक स्वायत्त संस्था है। इस संस्था का काम मस्जिदों, मदरसों और कब्रिस्तों की प्रॉपर्टी की देखभाल करना है। बोर्ड के पास देश में लगभग 6 लाख से अधिक की संपत्ति है। हमने आपको ये जो भी आंकड़े बताएं हैं ये अनुमानित रूप से बताए गए हैं। किसी भी संस्था द्वारा इससे सम्बंधित जानकारी आधिकारिक रूप से नहीं दी गई है।