अगर आप महीने में छोटी सी बचत करके भविष्य में बड़ा फंड पाने का सपना देख रहें हैं तो अब यह सपना आपका सच होने वाला है। क्योंकि आप SIP (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) में हर महीने छोटी सी रकम जमा करेंगे तो आपको करोड़ो का लाभ मिलेगा। आप हर महीने 5000 रूपए की बचत करके 5 करोड़ रूपए का तगड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। इस रकम का इस्तेमाल बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, घर बनाने, शादी करने जैसे आवश्यक कामों के लिए कर सकते हैं।

क्या है SIP और स्टेप-अप SIP?
अब जानते हैं SIP और स्टेप-अप SIP क्या होता है। बता दें यह दोनों निवश करने के अलग अलग तरीके हैं। अगर आप SIP के जरिए हर महीने एक तय राशि म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करते हैं तो यह पैसा शेयर बाजार में लगता है। इसमें लम्बी अवधि में कम्पाउंडिंग का बड़ा फायदा मिलता है।
वहीं स्टेप-अप SIP से निवेश करने का स्मार्ट तरीका माना जाता है। आप इस तरीके से SIP की राशि को हर साल बढ़ा सकते हैं। अगर आपकी सैलरी बीच में बढ़ जाती है तो आप मासिक निवेश में 10% की बढ़ोतरी कर सकते है। इससे सबसे बड़ा फायदा यह है कि फंड तेजी से बढ़ता रहेगा और फिर एक साथ करोड़ों की रकम मिलने वाली है।
5,000 से 5 करोड़ का फंड कैसे बनेगा?
नीचे बता गए दो तरीकों को फॉलो करके आप 5 करोड़ रूपए का फंड बना पाएंगे। लेकिन आपको वार्षिक 12% रिटर्न मिलना चाहिए तभी जाकर लक्ष्य हासिल हो पाएगा।
- SIP- यदि आप सामान्य SIP में हर महीने 5000 का निवेश कर रहें हैं तो 42 साल की लम्बी अवधि में आप 5 करोड़ का बड़ा फंड बना पाएंगे। इतने सालों तक आपको 30.24 लाख रूपए का इन्वेस्ट करना है।
- स्टेप-अप SIP– इस तरीके को चुनकर यदि आप SIP में 10% बढ़ा देते हैं तो 5 करोड़ पाने में आपको सिर्फ 31 साल का इन्तजार करना होगा। इतने सालों में आपको 1.08 करोड़ रूपए होगा।
यह भी देखें- सिर्फ ₹5000 के निवेश पर मिलेगा ₹31 लाख का रिटर्न, Post Office Gram Suraksha की पूरी जानकारी
जल्दी से शुरू करने का फायदा
SIP में निवेश करने का असली फायदा कम्पाउंडिंग में होता है। अगर आप इस प्लान में जल्द से जल्द निवेश करना स्टार्ट कर देंगे उतनी ही ज्यादा टाइम के लिए आपके पैसे पर चक्रवृद्धि ब्याज लगता रहेगा और आपका जो फंड है वह तेजी से ग्रो करेगा। स्टेप-अप SIP का ऑप्शन सिलेक्ट करने से आपका अधिक पैसा भी बचता है और लाभ भी बढ़िया मिलता है।
अगर आप अभी से SIP में बचत करना शुरू कर देते हैं तो जैसे ही आपकी इनकम भी बढ़ती है आप इसमें निवेश की रकम को बढ़ा सकते हैं। आगे जाकर आपको इसका बड़ा लाभ मिलेगा।