UIDAI का बड़ा ऐलान! इन आधार कार्ड धारकों का कार्ड हुआ इनएक्टिव

UIDAI ने 5 से 7 साल के बच्चों का आधार कार्ड अपडेट करने की चेतावनी दी है। अगर आप अपने बच्चे का समय रहते आधार में बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराते हैं तो आधार निष्क्रिय हो जाएगा और आधार से जुड़ी सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।

Published On:
UIDAI का बड़ा ऐलान! इन आधार कार्ड धारकों का कार्ड हुआ इनएक्टिव

क्या आपने अपने 5 से 7 साल की उम्र के बच्चे का आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है तो सावधान हो जाइए, क्योंकि बच्चे का आधार कार्ड इनएक्टिव हो सकता है। जी हाँ हाल ही में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट को अनिवार्य किया है। जो भी बच्चे इस आयु वर्ग में आते हैं वे आधार सेवा केंद्र पर जाकर आधार कार्ड को अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपसे कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा क्योंकि यह सेवा निशुल्क है।

यह भी देखें- Aadhaar Card Update: अब आसान नहीं होगा आधार बनवाना, बदल गए नियम

बायोमेट्रिक अपडेट है जरूरी!

UIDAI के उप महानिदेशक (DDG) प्रशांत कुमार सिंह का कहना है कि 5 साल से अधिक उम्र के बच्चों का आधार कार्ड में बायोमेट्रिक डिटेल्स अपडेट होनी बहुत महत्वपूर्ण है। जब बच्चे 5 साल से कम उम्र के होते हैं तो उनका बायोमेट्रिक अपडेट नही हो पाता है क्योंकि उनके फिंगरप्रिंट और आइरिस सही से विकसित न होने के कारण स्कैन नहीं हो पाते हैं। लेकिन जब बच्चा 5 साल का हो जाता है तो उसकी यह सब डिटेल्स अपडेट होनी जरूरी है। 5 से 7 साल के बच्चों के लिए पहला अपडेट निशुल्क होता है लेकिन 7 साल बाद अपडेट करने पर आपको 100 रूपए का शुल्क देना होगा।

आधार से जुड़ी सेवाओं पर लगने वाला शुल्क

UIDAI आधार से जुड़ी कुछ सेवाओं के लिए शुल्क लेता है जो कि अलग अलग निर्धारित है।

  • अगर आप नया आधार कार्ड बनवा रहें हैं तो इसके लिए आपको कोई भी शुल्क नहीं देना है।
  • अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है।
  • अगर आप डेमोग्राफिक अपडेट (नाम, पता) कराते हैं तो आपको 50 रूपए का शुल्क देना होगा।
  • बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आइरिस) के लिए 100 रूपए फीस तय है।

आधार में क्या चेंज कर सकते हैं?

आप अपने आधार में कुछ जानकारी चेंज कर सकते हैं जब आपको जरुरी लगे, लेकिन इसके लिए कुछ नियम बनाए हुए हैं। आप अपने नाम को केवल दो बार ही बदल सकते हैं। डेट ऑफ बर्थ चेंज करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है और आप इसे सिर्फ एक बार भी बदल सकते हैं। इसके अलावा पता, मोबाइल नंबर और फोटो को आप आवश्यकता पड़ने पर कभी भी बदल सकते हैं।

यह भी देखें- Pan Card Rules आज से पैन कार्ड धारकों नया नियम लागू, अगर आपके पास है तो जल्दी देखें

स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?

आधार स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको माय आधार पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर विजिट करना। इसके अलावा आप m-Aadhaar-app के जरिए PVC कार्ड के लिए आवेदन, एड्रेस चेंज और ई-आधार डाउनलोड करना आदि से जुड़े काम आसानी से कर सकते हैं।

आधार से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप 1947 पर कॉल कर सकते हैं अथवा help@uidai,gov.in पर ईमेल भी सेंड कर सकते हैं।

Aadhaar CardUIDAI
Author
Rohit

Leave a Comment

Get Diamonds