PNB का जबरदस्त स्कीम! ₹5 लाख FD से मिलेगा ₹10 लाख – जानें पूरा कैलकुलेशन

क्या आप सुरक्षित और लम्बी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आप PNB की एफडी स्कीम को चुन सकते हैं। यह एक बढ़िया विकल्प है जिससे सुपर सीनियर सिटीजन को सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में आप जितना पैसा निवेश करते हैं आपको उसका डबल लाभ मिलेगा।

Published On:
PNB का जबरदस्त स्कीम! ₹5 लाख FD से मिलेगा ₹10 लाख – जानें पूरा कैलकुलेशन

आज कल के समय में बचत करने के लिए आपको कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे, लेकिन सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न पाने के लिए भरोसेमंद विकल्प को चुनना बेहतर होता है। अगर आप निवेश करने के लिए ऐसी स्कीम को ढूंढ रहें हैं तो हम आपको PNB की FD (फिक्स्ड डिपॉजिट) स्कीम के बारे में बताएंगे। यह एक बढ़िया सरकारी स्कीम है जिसमें निवेश किया गया पैसा सुरक्षित रहता है। इस स्कीम में निवेशकों को काफी शानदार ब्याज मिल रहा है और 1 सितंबर से पीएनबी बैंक ने नई दरें लागू कर दी है। अगर अपना पैसा दोगुना करना चाहते हैं तो चलिए इस स्कीम के बारे में विस्तार से पढ़ते हैं।

यह भी देखें- PNB की RD योजना: हर महीने ₹5,000 बचत से मिलेगा ₹3.54 लाख का फायदा | देखें कैलकुलेशन

FD पर मिल रहा जबरदस्त ब्याज

हाल ही में पीएनबी बैंक ने नई ब्याज दरें लागू की है जो 390 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट पर दिया जाएगा। जिन एफडी की रकम 3 करोड़ से कम है उन पर यह लागू होंगी। सामान्य ग्राहकों को एफडी पर 6.60% सालाना ब्याज मिलता है। सीनियर सिटीजन के लिए 6.90% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.20% ब्याज दिया जाएगा।

₹5 लाख FD से मिलेगा ₹10 लाख

एफडी स्कीम में 5 लाख रूपए निवेश करने पर आपको 10 साल बाद 10 लाख रूपए मिलेंगे। इसके लिए आपको PNB की 390 दिन वाली एफडी में 5 लाख रूपए निवेश करने हैं और आपको इसमें सालाना 6.60% ब्याज मिलेगा। इसके बाद 10 साल और 10 महीने में आपका पैसा दोगुना हो जाएगा यानी की आपको 10 लाख रूपए प्राप्त होंगे। आज निवेश करने पर 2036 पर आप तगड़ा रिटर्न हासिल कर सकते हैं।

FD में क्यों रहता निवेश सुरक्षित?

  • एफडी में एक गारंटीड रिटर्न मिलेगा क्योंकि इसमें ब्याज दरें तय रहती है, बाजार में उतार-चढ़ाव से इन पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता है।
  • यह एक सरकारी गारंटीड स्कीम है और DICGC के तहत बैंक में 5 लाख एफडी राशि सिक्योर रहती है।
  • अगर आपको पैसों की सख्त जरुरत है तो आप FD को तोड़ सकते हैं हालाँकि आपको इस पर थोड़ा जुर्माना भरना होगा।
  • एफडी में आम नागरिकों, कंपनियों, ट्रस्ट और सोसायटी जैसे सभी वर्गों के लिए सुविधाएं हैं इसलिए इसमें आँख बंद करके लोग निवेश करते हैं।

यह भी देखें- MF SIP: हर महीने ₹3200 लगाने पर बनेगा ₹32 लाख का फंड, देखें रिटर्न कैलकुलेशन

किन लोगों ज्यादा फायदा?

एफडी स्कीम का लाभ सीनियर और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए अधिक है। इस स्कीम में अन्य ग्राहकों की तुलना में इन्हे अधिक इंटरेस्ट मिलता है जिससे इनके पैसे तेजी के साथ बढ़ेंगे।

Author
Rohit

Leave a Comment

Get Diamonds