RRB NTPC CBT-1 ANSWER KEY LIVE: अभी चेक करें, गलत जवाब पर करें आपत्ति दर्ज

हाल ही में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अंडरग्रेजुएट लेवल की आसंर की को जारी कर दिया है। जितने भी उम्मीदवार RRB NTPC CBT-1 परीक्षा में शामिल हुए थे वे वेबसाइट पर जाकर आंसर की चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। रिस्पॉन्स शीट में गलती होने पर 50 रूपए का शुल्क देकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

Published On:
RRB NTPC CBT-1 ANSWER KEY LIVE: अभी चेक करें, गलत जवाब पर करें आपत्ति दर्ज

RRB NTPC CBT-1 ANSWER KEY LIVE: क्या आप आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा की अंसार की का इन्तजार कर रहें हैं तो आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है। कल यानी की 15 सितंबर 2025 को रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अंडरग्रेजुएट लेवल की आसंर की को रिलीज कर दिया है। आप वेबसाइट पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट चेक कर सकते हैं और गलती होने पर ऑब्जेक्शन भी कर सकते हैं। आइए इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह भी देखें- Indian Army NCC Vacancy 2025: आर्मी भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

RRB NTPC ANSWER KEY 2025

RRB NTPC परीक्षा 7 सितंबर से 9 सितंबर 2025 तक अलग अलग शिफ्टों में आयोजित की गई थी। अब इस परीक्षा की उत्तर कुंजिका ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें इस भर्ती के तहत जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और अकाउंटस क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसी पोस्ट के लिए 3404 पदों को जारी किया गया था। आप आंसर की देखकर अपना प्रदर्शन जान सकते हैं।

आंसर की डाउनलोड कैसे करें?

RRB NTPC आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • इसके लिए आपको सर्वप्रथम अपनी रीजनल आरबीआई की वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर आपको RRB NTPC ANSWER KEY, Response Sheet के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉग इन करना है।
  • इसके बाद आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड होकर आ जाएगी।

गलती होने पर क्या करें?

अगर आपको अपनी आसंर की में कोई गलती दिख रही है तो आप आपत्ति दर्ज कर सकते हैं इसके लिए आपको समय 15 सितंबर से 20 सितंबर तक मिलेगा। इसके बाद ऑब्जेक्शन विंडो ऑफ हो जाएगी फिर आप आपत्ति दर्ज नहीं करा पाएंगे।

  • आपको Objection टैब पर क्लिक करना है।
  • अब आपको जिस सवाल पर आपत्ति करनी है उसके प्रश्न आईडी को सिलेक्ट करें।
  • फिर आपको लैंग्वेज का चयन करना है और सही कारण के साथ प्रूफ भी अपलोड करना है।
  • अगर आप एक सवाल पर आपत्ति दर्ज करते हैं तो 50 रूपए का शुल्क भरना होगा।
  • आपत्ति सही होती है तो शुल्क वापस भेजा जाएगा।

यह भी देखें- SSC CGL 2025: सीजीएल एग्जाम में बड़ी गड़बड़ी, इन सेंटर का एग्जाम हुआ कैंसिल, देखें

परीक्षा पैटर्न और कट-ऑफ

यह परीक्षा 100 नंबरों की हुई थी जिसमे एक प्रश्न एक नंबर का था। इसमें नेगटिव मार्किंग भी थी, प्रत्येक प्रश्न गलत होने पर 1/3 नंबर कट होते हैं।

क्वालिफाइंग मार्क्स, जनरल/EWS के लिए 40%, OBC/SC के लिए 30% और ST के लिए 25% तय हैं। अगर आप इसमें पास हो जाते हैं तो आप सीबीटी-2 की तैयारी कर सकते हैं।

Author
Rohit

Leave a Comment

Get Diamonds