₹2 सस्ता हुआ मदर डेयरी दूध, घी ₹30 और पनीर भी ₹10 सस्ता – New GST Rates 2025
जीएसटी दरों में बदलाव के बाद दूध उत्पाद सस्ते हो गए हैं। मदर डेयरी ने दूध, घी और पनीर के साथ सभी प्रोड्कट की लिस्ट जारी किए हैं जिसमें नए रेट बताए गए हैं। अब ग्राहक सस्ते में ये सभी सामान ले पाएंगे।
New GST Rates 2025: हाल ही में केंद्र सरकार ने देश की आम जनता को बढ़ती महंगाई में राहत प्रदान करने के लिए जीएसटी प्रणाली में बदलाव किया है जिसके तहत अब दो स्लैब हटा दिए हैं। रोजमर्रा के सामान के साथ कई इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर जीएसटी दर कम होने वाली है। दूध प्रोडक्ट में भी सस्ते हो गए हैं और कुछ में जीएसटी को खत्म कर दिया गया है।
अब भारत के प्रसिद्ध ब्रांड मदर डेयरी में भी अपने लोकप्रिय उत्पादों की नई कीमतों को जारी किया है और अब पहले से इनकी कीमतें कम हो गई है। मदर डेयरी के प्रोडक्ट – दूध, घी, पनीर, चीज, मक्खन और आइसक्रीम की कीमतों में ₹2 से ₹30 रूपए कम हुए हैं। यह नई कीमतें आज से लागू हो गई है।
मदर डेयरी उत्पादों के नए रेट कुछ इस प्रकार-
प्रोडक्ट कैटेगरी
मात्रा
पुरानी MRP (रूपए में)
नई MRP (रूपए में)
यूएचटी दूध (टोंड- टेट्रा पैक)
1 लीटर
77
75
यूएचटी दूध (डबल टोंड; पाउच)
450 मिलीलीटर
33
32
मिल्कशेक (स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट, आम, रबड़ी)
180 मिलीलीटर
30
28
पनीर
200 ग्राम
95
92
पनीर
400 ग्राम
180
174
मलाई पनीर
200 ग्राम
100
97
मक्खन
500 ग्राम
305
285
मक्खन
100 ग्राम
62
58
पनीर क्यूब्स
180 ग्राम
145
135
पनीर स्लाइस
200 ग्राम
170
160
पनीर स्लाइस
480 ग्राम
405
380
पनीर स्लाइस
780 ग्राम
480
450
पनीर ब्लॉक
200 ग्राम
150
140
चीज स्प्रेड (क्रीमी प्लेन, पिरी पिरी, लहसुन और हर्ब्स)