LPG Gas Price: सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, देखें आपके राज्य में नया रेट

होटल, रेस्टोरेंट और अन्य छोटे-बड़े कारोबारियों के लिए बड़ी खबर है। हाल ही तेल कंपनियों ने 19 किलो के एलपीजी कार्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया है। इस बार सिलेंडर की कीमत में 51 रूपए की कटौती की गई है।

Published On:
LPG Gas Price: सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, देखें आपके राज्य में नया रेट

LPG Gas Price: आपको बता दें भारतीय तेल कंपनियों द्वारा हर महीने LPG गैस सिलेंडरों की नई कीमतें जारी की जाती है जिससे ग्राहकों के खर्चे में काफी असर पड़ता है। सितंबर महीने के गैस दाम जारी किए गए हैं और इस बार कर्मशियल गैस सिलेंडर कीमतों में कटौती की गई है। यानी की कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि सिलेंडर की दाम घट गए हैं।

यह भी देखें- Amul Milk Price आज फिर महंगा हुआ दूध, जाने नए रेट लिस्ट

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें घटी

तेल कंपनियों ने इस बार एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 51 रूपए की कटौती की है। यह नई कीमतें 1 सितंबर 2025 से लागू कर दी गई है। जहाँ 19 किलो के सिलेंडर की कीमतें 1,631 रूपए थी वहां पर अब यह 1,580 रूपए का मिल रह है। बढ़ती महंगाई में रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य छोटे कारोबारियों की गैस कटौती से काफी राहत मिलने वाली है।

क्या घरेलू गैस कीमतों में हुआ बदलाव?

जी नहीं, 14 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इसका रेट स्थिर है अभी के समय में यह 853 रूपए के आस पास बिक रहा है। कच्चे तेल के अंतर्राष्ट्रीय दामों और बाजार की स्थितियों पर गैस की कीमतें निर्भर करती है। इसके बाद कीमतों में हर महीने बदलाव किया जाता है।

अपने शहर का नया रेट जाने!

क्या आप भी अपने शहर में कर्मशियल अथवा घरेलू सिलेंडर की कीमत जानना चाहते हैं तो आप इसके लिए आपको अपने नजदीकी गैस एजेंसी में जाना है अथवा आप उनसे कॉन्टेक्ट कर सकते हैं। आप एजेंसी की वेबसाइट पर जाकर न्यू रेट चेक कर सकते हैं।

Author
Rohit

Leave a Comment

Get Diamonds