
उत्तर प्रदेश राज्य में योगी सरकार द्वारा अलग अलग प्रक्रार की कल्याणकारी योजना शुरू की जाती है जिसमें प्रत्येक वर्ग के लिए योजना संचालित की जाती है। राज्य सरकार हर वर्ग के लोगों और बेरोजगार युवाओं के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लेती रहती है। इस बार सरकार राज्य लाखों श्रमिक परिवारों के लिए एक बेहतरीन योजना को लेकर आ गई है।
योगी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है जिसके तहत श्रमिक परिवारों की बेटियों को शादी के लिए 1 लाख की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। आर्थिक सहायता की मदद से बेटियों की शादी धूम धाम तरीके से हो पाएगी और उन्हें सम्मान से विदा किया जाएगा। इसके साथ ही यह लाभ उन महिला श्रमिकों को भी मिलेगा जो पंजीकृत हैं और उनकी भी शादी होने वाली है। तो चलिए इस लाभकारी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी जानते हैं।
यह भी देखें- सिर्फ ₹5000 के निवेश पर मिलेगा ₹31 लाख का रिटर्न, Post Office Gram Suraksha की पूरी जानकारी
सरकार ने बढ़ाई आर्थिक सहायता
सरकार द्वारा शुरू की गई इस शानदार योजना का नाम कन्या विवाह सहायता योजना है जिसमें मिलने वाली राशि को सरकार ने इस बार बढ़ा दिया है। जानकारी के लिए बता दें पहले सरकार सामूहिक विवाह में प्रति विवाह मदों में कुल 82,000 रूपए का खर्चा करती थी। इसमें 65 हजार रूपए कैश दिए जाते थे पर 10 हजार रूपए दूल्हा-दुल्हन की पोशाक के लिए मिलते थे। जो आयोजनकर्ता रहता था उसे प्रति जोड़े के लिए 7000 रूपए मिलते थे। लेकिन अब सीएम ने इस राशि को बढ़ाने की घोषणा कर दी है। अब सरकार प्रति एक जोड़े को योजना के तहत 1 लाख रूपए की मदद देने वाली है।
किसे और कैसे मिलेगा योजना का फायदा?
इस योजना को श्रमिकों के लिए शुरू किया गया है लेकिन जो श्रमिक उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) में पहले से रजिस्टर्ड हो रखें हैं वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। जब न्यूनतम 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह एक ही स्थान पर किया जाएगा तभी योजना का फायदा भी मिलेगा।
राज्य के 1 करोड़ 82 लाख निर्माण श्रमिक BOCW पर पंजीकृत हो रखें हैं।अधिकारियों ने जानकारी दी है कि 12.5 लाख श्रमिकों ने 31 अगस्त तक अपना आवेदन नवीकृत करा लिया है। इनमे से जितने भी पात्र उम्मीदवार होंगे उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा।