
Free Ration Update: देश के सभी राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने राशन वितरण प्रणाली के तहत नया अपडेट दिया है कि अब पात्र परिवारों को सितंबर और अक्टूबर महीने का मुफ्त राशन प्रदान किया जाएगा। राशन योजना के तहत गेंहू और चावल तो मिलता ही है लेकिन इस बार सरकार 3 किलो चीनी फ्री में दे रही है। यह खबर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक बड़ी राहत से कम नहीं है।
यह भी देखें- Milk Price Hike: दूध के दाम घटे | अब 1 लीटर के लिए देने होंगे इतने रुपये
राशन में क्या क्या मिलेगा?
राशन का लाभ इस बार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत दिया जाएगा। पात्र राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट के हिसाब से निम्न राशन मिलने वाला है।
- 2 किलो गेंहू प्रति यूनिट मिलेगा।
- 3 किलो चावल प्रति यूनिट मिलेगा।
- 3 किलो चीनी प्रति यूनिट मिलेगा।
इस योजना का लाभ उन सभी परिवारों को दिया जाएगा जो आर्थिक रूप से बहुत कमजोर और गरीब हैं। योजना से मुफ्त में राशन प्राप्त कर सकते हैं।
कब और कहाँ मिलेगा राशन?
राशन वितरण प्रक्रिया कई जगहों पर शुरू हो गई है अलग अलग जगह आपको राशन अलग दिन मिल सकती है। आप अपने नजदीकी राशन दुकान में जाकर राशन प्राप्त कर सकते हैं। जब भी आप राशन लेने डीलर के पास जाए तो राशन कार्ड अपने साथ जरूर ले जाएं। इस योजना से लाखों परिवारों को लाभ मिलता है।