Blog

खान सर का बयान वायरल : गूगल बैन हुआ तो बंद हो जाएगा UPI? जानें कितनी सच है ये बात

सोशल मीडिया पर खान सर का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि अगर गूगल बैन हो गया तो UPI भी बंद हो जाएगा। क्या वाकई ऐसा संभव है? इस दावे की हकीकत जानना जरूरी है वरना आप भी कंफ्यूज हो सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी सच्चाई और एक्सपर्ट्स की राय।

Published On:
us can ban gmail upi will not work claimed khan sir

इन दिनों सोशल मीडिया पर मशहूर शिक्षक खान सर का एक ब्यान तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में भारत और अमेरिका के बीच खराब रिश्तों को लेकर उन्होंने कहा की यदि भारत और अमेरिका के रिश्ते बिगड़ गए तो अमेरिका भारत में Gmail बन कर देगा जिससे भारत को काफी नुकसान होगा। इतना ही नहीं इससे UPI, व्हाट्सऐप, फेसबुक जैसे ऐप्स भी बंद हो जाएंगे। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बहस शुरू हो गई, जिसमें कई लोग खान सर की बातों से सहमत नहीं दिखाई दिए।

इससे कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है की क्या खान सर जो कह रहे हैं वह संभव है और यदि Gmail बंद होता है तो बाकी सर्विस पर इससे क्या असर देखने को मिलेगा, चलिए जानते हैं विस्तार से।

क्या है इस ब्यान सच है

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खान सर ने कहा की यदि Gmail बंद हुआ तो प्ले स्टोर और यूपीआई जैसे कई सेवाएं थप पड़ जाएंगी। जिसपर कुछ यूजर्स ने इस ब्यान को सच मान लिया जबकि कुछ यूजर्स ने कहा की Gmail बंद होने से गूगल की अन्य सेवाओं पर कोई असर नहीं होगा। हालाँकि मानलें गूगल केवल Gmail बंद कर दें तो इससे केवल लोग ईमेल भेजने या रिसीव नहीं कर सकेंगे। वहीं बाकी ऐप्स जैसे व्हाट्सऐप, यूपीएआई या अन्य डिजिटल सेवाएं पहले की तरह ही चलती रहेगी।

Gmail बंद होने से क्या होगा असर

अगर भारत में Gmail बंद हो जाता है इससे अन्य ऐप्स पर कोई असर नहीं दिखेगा, क्योंकि Gmail का संबंध पेमेंट या सोशल मीडिया ऐप्स से नहीं है। आज के समय कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने खुद के ऐप स्टोर पहले से ही देती हैं, फ़ोन पे ने हाल ही में अपना इंडस ऐप स्टोर भी लांच किया है जिससे जरुरी ऐप्स डाउनलोड किए जा सकते हैं। लेकिन यह सच है की Gmail बंद होने से जिन साइट्स पर हम Gmail अकाउंट के जरिए लॉगिन करते हैं उनका लाभ हम नहीं ले सकेंगे या उससे जुडी अन्य सेवाएं उपयोग नहीं की जा सकेगी।

क्या भारत में बंद हो सकता है Gmail?

Gmail एक प्राइवेट कंपनी की सर्विस है और भारत गूगल के लिए सबसे बड़े मार्किट में से एक है। ऐसे में गूगल इतनी बड़ी मार्किट में अपनी सर्विस बंद करके नुक्सान कभी नहीं उठाना चाहेगा। इसके साथ अमेरिका से भारत के रिश्ते चाहे कितने भी खराब क्यों न हो अमेरिका का कोई नेता या राष्ट्रपति इसे बैन नहीं कर सकता। देश में इसे बैन करने का अधिकार केवल भारत सरकार के पास है।

Author
Rohit

Follow Us On

Leave a Comment